वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

Published at :31 Mar 2014 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव में ग्रामीणों ने रविवार को बैठक की. बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख जुलहास मंडल ने की. मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़ककी समस्या को लेकर जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासन द्वारा बरती गयी उदासीनता पर चर्चा की और लोकसभा चुनाव के पहले समस्याओं के निदान को लेकर […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव में ग्रामीणों ने रविवार को बैठक की. बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख जुलहास मंडल ने की. मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़ककी समस्या को लेकर जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासन द्वारा बरती गयी उदासीनता पर चर्चा की और लोकसभा चुनाव के पहले समस्याओं के निदान को लेकर उचित आश्वासन नहीं देने पर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया.

संग्रामपुर पंचायत के इशाकपुर, संग्रामपुर, रानीपुर एवं कुमारपुर में व्याप्त पानी, बिजली की समस्या पर प्रत्याशियों से पहले समस्या के निदान को लेकर समय निर्धारित करवाने का भी आश्वासन लेने का निर्णय लिया गया. मौजूद ग्रामीणों द्वारा संग्रामपुर-रणडांगा सड़क के जर्जर स्थिति पर भी चर्चा की गयी. ग्रामीण जमीरूल इसलाम, सलीम शेख, विवेश जायसवाल, इंतियाज अंसारी, कलाम शेख, हजरत अली, मुखिया राजेश माल पहाड़िया आदि ने अपने-अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola