प्रत्येक तीन दिन में दें खर्च का ब्योरा

Published at :28 Mar 2014 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक तीन दिन में दें खर्च का ब्योरा

पाकुड़ : समाहरणालय में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी फिदेलिस टोप्पो ने बैठक की. इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर व्यय व आचार संहिता के अनुपालन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया. इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव में होने वाले खर्च के लिए अलग से बैंक […]

विज्ञापन

पाकुड़ : समाहरणालय में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी फिदेलिस टोप्पो ने बैठक की. इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर व्यय व आचार संहिता के अनुपालन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया. इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव में होने वाले खर्च के लिए अलग से बैंक एकाउंट खोलने, 20 हजार रुपये से ऊपर के सारे खर्च का भुगतान चेक से करने, प्रत्येक तीन दिन के अंतराल पर खर्च का ब्योरा निर्वाची पदाधिकारी को देने को कही गयी.

श्री टोप्पो ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव के दौरान क्षेत्र में वैसे लोग ही पैसे लेकर चलेंगे जिन्हें अधिकृत किया गया है. इस अवसर पर डीडीसी संजीव शरण, अपर समाहर्ता गंदूर उरांव, निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सकिल अहमद, के अलावा राजनीतिक दलों के श्याम यादव, सुरेश अग्रवाल, विनोद पासवान, सुजीत कुमार विद्यार्थी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola