बालिका गृह से फरार नाबालिग बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद पुलिस ने अौरंगाबाद जिले के नबीनगर से किया बरामद
विज्ञापन
मेदिनीनगर.
समाज कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित बालिका गृह से गुरुवार की शाम फरार नाबालिग को हुसैनाबाद पुलिस ने औरंगाबाद के नबीनगर से शुक्रवार को बरामद कर लिया. इस संबंध में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची बालिका गृह की छत के ऊपर चढ़कर पाइप के सहारे भाग गयी थी. जानकारी के अनुसार नाबालिग को 18 मार्च को हुसैनाबाद पुलिस द्वारा बालिका गृह को सौंपा गया था. इसके माता-पिता नहीं है. वह अपने भैया-भाभी के पास रहती थी. लेकिन उनके साथ रहना नहीं चाहती थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे बालिका गृह को सौंप दिया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










