ePaper

नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने हंगामा किया

Updated at : 16 Dec 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने हंगामा किया

नवाड़ीपारा स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. महिला को केवल कमर दर्द की शिकायत थी

विज्ञापन

लोहरदगा. नवाड़ीपारा स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. महिला को केवल कमर दर्द की शिकायत थी. परिजन उसे डॉक्टर के नर्सिंग होम लेकर आये थे. परिजनों के विरोध के बावजूद डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर स्लाइन चढ़ाना शुरू कर दिया. इलाज के दौरान अचानक महिला की मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि महिला पैदल चलकर अस्पताल आयी थी और गलत इलाज के कारण उसकी जान गयी. मौत के बाद अस्पताल पक्ष ने परिजनों को भ्रमित करने की कोशिश की और कहा कि महिला जीवित है तथा उसे कटहल मोड़, रांची स्थित दूसरे नर्सिंग होम ले जाया जाये. इसके लिए एंबुलेंस भी बुलाया गया, लेकिन एंबुलेंस चालक ने परिजनों को बताया कि महिला की मौत हो चुकी है. इस खुलासे के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही व इलाज के नाम पर लूट का आरोप लगाया. रातभर परिजन अस्पताल गेट के बाहर बैठे रहे. स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी. हंगामे की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बातचीत कर मामले को शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola