बाइक रैली के माध्यम से किया गया मतदाताओं को जागरूक

Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Feb 2026 7:37 PM

विज्ञापन

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 अंतर्गत मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना है

विज्ञापन

लोहरदगा. नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 अंतर्गत मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना है जिसके तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए शनिवार को बाइक रैली के माध्यम से जागरूक किया गया. उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखायी. इस अवसर पर उन्होंने 23 फरवरी को मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सपरिवार अपने बूथ पर पहुंचे और वोट करें. बाइक रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुई जो कचहरी मोड़, ब्लॉक मोड़, पावरगंज, मैना बगीचा होते हुए वापस समाहरणालय परिसर में संपन्न हुई. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

हेल्पलाइन एवं जनशिकायत कोषांग का टॉल फ्री नम्बर : 9065383329

मां दमयन्ती देवी स्कूल में मनाया गया मोबाइल अवेरनेस डे

लोहरदगा. दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशन नर्चर स्कूल में आज मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर भाग लिया. छोटे-छोटे बच्चों ने नाटक के माध्यम से मोबाइल से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया.

विद्यालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को समय देना चाहिए, मोबाइल नहीं. उन्होंने समझाया कि मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग बच्चों में चिड़चिड़ापन, मानसिक दबाव और शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है. इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के सामने मोबाइल का कम उपयोग करें, उनके साथ खेलें और उन्हें समय दें. यही बच्चों के सुनहरे बचपन और उज्ज्वल भविष्य की नींव है.

कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किये और विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों और अभिभावकों दोनों में जागरूकता बढ़ती है. विद्यालय परिवार ने आश्वासन दिया कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola