ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 11 Feb 2026 9:13 PM
ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
किस्को. थाना क्षेत्र के मडुवापाठ निवासी 57 वर्षीय बिरसी गंझू की मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गयी. वह स्व तिवारी गंझू की पत्नी थीं. पुलिस ने बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बिरसी गंझू किस्को बाजार से लौट रही थीं. तिसिया बाजार टांड़ के समीप वाहन से उतरकर पैदल केरझरिया जा रही थीं. इसी दौरान नवाडीह ईंट भट्ठा से ईंट अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर संख्या जेएच 08यू 0609 ने मसा महुवा के पास उन्हें धक्का मार दिया. ग्रामीणों ने चालक पर तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है. घायल महिला को पहले लोहरदगा के एक निजी अस्पताल, फिर रिम्स रांची रेफर किया गया, जहां ले जाते समय कुड़ू के पास उनकी मौत हो गयी. थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. चालक फरार है. वाहन सलैया निवासी महेंद्र मुंडा का बताया गया है. पुलिस जांच में जुटी है. देवी मंदिर पावरगंज में हनुमान जी का वार्षिकोत्सव आज
लोहरदगा. गुरुवार को देवी मंदिर पावरगंज में हनुमान जी का 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. मंदिर समिति ने बताया कि पूजा सुबह आठ बजे से आरंभ होगी. भंडारा दोपहर एक बजे से और महाआरती संध्या सात बजे से होगी. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










