कुंदों मोड़ पर होटल में घुसा अनियंत्रित ट्रक, चालक-खलासी घायल
दुर्घटना ग्रस्त मालवाहक ट्रक | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के कुड़ू में अनियंत्रित ट्रक होटल के पीलर से टकरा गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
कुड़ू, लोहरदगा: थाना क्षेत्र के एनएच-39 (कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ) पर कुंदों मोड़ के समीप सोमवार को रांची की ओर से आ रहा अनियंत्रित मालवाहक ट्रक होटल के बाहर जा टकराया. गनीमत रही कि ट्रक होटल के पीलर से टकराकर रुक गया, जिससे बड़ी घटना टल गयी.
मालवाहक ट्रक (बीआर45जीबी-9003) की रफ्तार तेज थी. रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया. इसके बाद ट्रक होटल के बाहर खड़ी बाइक और मकान निर्माण के लिए रखी ईंटों को रौंदते हुए होटल के पीलर से जा टकराया.
हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. हालांकि, ग्रामीणों ने संयम का परिचय देते हुए ट्रक में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला. सूचना पर कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं.
कुड़ू थाना के सअनि सुनील कुमार सिन्हा व मनोज कुमार मामले की जांच में जुटे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए