स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

विज्ञापन

भंडरा. भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर कचमच्ची के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो (जेएच 01एफसी 9853) और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी. इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मुड़कती गांव निवासी चंपा उरांव (पिता पुणई उरांव) और शोषण उरांव (पिता मंगरा उरांव) के रूप में हुई है. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी़ इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है. पेसा नियमावली के प्रभावी अनुपालन को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र कुडू. पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था के तत्वावधान में गुरुवार को सीओ को मांग पत्र सौंपा गया. प्रखंड के पदाधिकारियों ने पंचायत उपबंध झारखंड नियमावली 2025-26 को अधिसूचित किये जाने पर हर्ष जताया. उन्होंने कहा कि यह नियमावली ग्राम सभाओं को संवैधानिक रूप से सशक्त बनायेगी. मौके पर बेल विजय उरांव, शंकर टाना भगत, संजीव भगत, जतरू उरांव, गोपाल उरांव और परमेश्वर भगत सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola