मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू में मनाई गई तुलसीदास जयंती

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा के उत्कृष्ट विद्यालय में तुलसीदास जयंती मनाई गई. छात्रों ने राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद का प्रभावशाली नाट्य मंचन कर सभी का मन मोह लिया.

विज्ञापन

लोहरदगाः जिला मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू में मंगलवार को तुलसीदास जयंती समारोहपूर्वक मनायी गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम में ईश्वरती और रिया ने वंदना नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं कक्षा 10वीं के छात्र आयुष कुमार, नवनीत, दीपक, अमन और प्रेम उरांव ने राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद का प्रभावशाली नाट्य मंचन किया. विद्यार्थियों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.

तुलसीदास के साहित्य में जीवन के आदर्श

हिंदी शिक्षिका शुभ्रा कुमारी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने जनकल्याण की भावना से रामचरितमानस की रचना कर भगवान राम के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया. उनके साहित्य में मानव जीवन के लिए अमूल्य आदर्श और जीवन मूल्यों का संदेश निहित है. कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10वीं के छात्र राज आर्यन अग्रवाल ने किया. मौके पर विद्यालय के मैनेजर अरविंद कुमार अमरेश समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- पहले शादी का झांसा देकर शोषण, फिर इंस्टाग्राम पर तस्वीर डालकर बदनाम किया; युवक गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola