कर्मा पर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 29 अगस्त को होगी बैठक

Updated:
विज्ञापन

कुड़ू में कर्मा पर्व के सफल आयोजन को लेकर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की बैठक 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी. इसमें सभी पहान और पुजारियों को बुलाया गया है.

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): प्रखंड क्षेत्र में कर्मा पर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की बैठक 29 अगस्त को होगी. बैठक में प्रखंड के सभी पहान और पुजार अनिवार्य रूप से शामिल होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा पर होगा विचार-विमर्श

प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन उरांव ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मा पर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना है. इसमें विधि-व्यवस्था, कार्यक्रम में शामिल होने वाले पहान-पुजारियों के सम्मान, खोड़हा के सुचारू संचालन समेत अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं. बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर उरांव, उपाध्यक्ष शंकर उरांव, सचिव राहुल उरांव, सह सचिव बिरसा उरांव, कोषाध्यक्ष सुशील उरांव, सह कोषाध्यक्ष विनय कुजुर समेत राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के सभी सदस्य प्रमुख रूप से शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- पहले शादी का झांसा देकर शोषण, फिर इंस्टाग्राम पर तस्वीर डालकर बदनाम किया; युवक गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola