एससी, एसटी और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने पर सांसद सुखदेव भगत से चर्चा
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से नई दिल्ली के नेशनल प्रेसिडेंट सुबीर पॉल ने की मुलाकात | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत और चैंबर्स प्रेसिडेंट सुबीर पॉल ने एससी, एसटी और महिला उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर महत्वपूर्ण चर्चा की.
लोहरदगाः इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर एससी, एसटी एंड वुमेन एंटरप्रेन्योर्स, नई दिल्ली के नेशनल प्रेसिडेंट सुबीर पॉल ने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों के आर्थिक सशक्तीकरण, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
आपके शहर में
ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता की अपार संभावनाएं
सुबीर पॉल ने कहा कि देश के विकास में एससी, एसटी और महिला उद्यमियों की भागीदारी को मजबूत करना समय की जरूरत है. ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में प्रतिभा और उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन उचित मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग, तकनीकी प्रशिक्षण, बाजार से जुड़ाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता. उन्होंने स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया.
ये भी पढ़ें- जाति प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन ठप, छात्रवृत्ति को लेकर छात्र-छात्राओं की बढ़ी परेशानी
आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग जरूरी
सांसद सुखदेव भगत ने उद्यमिता के माध्यम से वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ने के प्रयासों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव संस्थागत सहयोग जरूरी है.
कौशल विकास और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर
बैठक के दौरान कौशल विकास, प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं तक सीधी पहुंच, वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वय और स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने सहित भविष्य में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया.
ये भी पढ़ें- पहले शादी का झांसा देकर शोषण, फिर इंस्टाग्राम पर तस्वीर डालकर बदनाम किया; युवक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए