सेन्हा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 Jan 2026 10:14 PM
सेन्हा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त
सेन्हा. बुधवार को जिला खनन विभाग और सीओ पंकज कुमार भगत ने अलग-अलग स्थानों पर संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया. इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. जिला सहायक खनन पदाधिकारी ने सीठियो स्थित कोयल नदी में छापेमारी कर अवैध बालू लदे बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दो ट्रैक्टरों को रंगेहाथ पकड़ा. वहीं, दूसरी ओर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीओ ने सेन्हा-मुरकी पथ पर अवैध बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जब्त किये गये तीनों ट्रैक्टरों को फिलहाल सेन्हा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. साथ ही मालिक और चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सेन्हा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. फाइलेरिया मुक्त होगा जिला, 10 फरवरी से चलेगा अभियान
लोहरदगा. जिला प्रशासन फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलाया जायेगा. इसका उद्देश्य फाइलेरिया के फैलाव को रोकना और रुग्णता प्रबंधन के जरिये विकलांगता को मात देना है. अभियान के तहत डीइसी और अल्बेंडाजोल की गोलियां दी जायेंगी. स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि सभी नागरिक दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनायें. ध्यान रहे कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जायेगी. फाइलेरिया से बचाव ही इसका एकमात्र समाधान है, इसलिए जागरूक बनें और दवा का सेवन जरूर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










