भंडरा में सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
भंडरा में सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

लोहरदगा भंडरा मुख्य पथ पर स्थित यशराज पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटना हुई.

विज्ञापन

भंडरा. लोहरदगा भंडरा मुख्य पथ पर स्थित यशराज पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटना हुई. दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गईं.घायलों में दो युवक नीरज कुमार सिंह और विकास कुमार सिंह शामिल हैं. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर किया गया है. दुर्घटना में घायल हुए नीरज कुमार सिंह धनबाद जिले के गोमो जंक्शन गांव के निवासी हैं, जबकि विकास कुमार सिंह रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के निवासी हैं.दोनों युवक स्कूटी पर सवार थे और रांची की ओर जा रहे थे. तभी उनकी स्कूटी का आमने-सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई.मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक, निर्मल उरांव और धनेश्वर उरांव, गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बाला खटंगा परसा टोली के निवासी हैं. दुर्घटना के बाद, भंडरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में भर्ती कराया. जहां से दो घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. ..बलदेव साहू क्रिकेट टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय एंकर तान्या पुरोहित करेंगी कार्यक्रम का संचालन तैयारियां जोरों पर लोहरदगा.बलदेव साहू क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की एंकरिंग का खास अनुभव मिलेगा. प्रसिद्ध एंकर तान्या पुरोहित पूरे आयोजन का संचालन करेंगी..इस आयोजन के मुख्य संयोजक धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में टूर्नामेंट को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही हैं. आयोजन समिति के अनुसार, तान्या पुरोहित अपने ऊर्जावान अंदाज़ और पेशेवर प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola