सेन्हा पुलिस ने ओडिशा जाकर फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 May 2026 8:19 PM
सेन्हा पुलिस ने ओडिशा जाकर फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार
सेन्हा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार महात्मा गांधी सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी पंकज कुमार भगत ने की. बैठक में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान सूची के मैपिंग कार्य की बूथवार समीक्षा की गयी, जिसका अनमैप प्रकाशन हो चुका है. सीओ ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को अनमैप वोटर लिस्ट के आधार पर हर घर जाकर डोर-टू-डोर सर्वे करने और नोशन गृह संख्या स्टीकर चिपकाने में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा सूची से अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाने व फॉर्म 6, 7 और 8 का नियमानुसार निष्पादन करने को कहा. गुमला कार्यालय के तकनीकी सहायक अभिषेक कुमार सिंह ने पीपीटी के जरिये एसआइआर की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर नागमणी उरांव, संदीप रजक, कुदरत सिंह खेरवार, रजनी देवी सहित कई बीएलओ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










