पीएम श्री विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है : बीडीओ

पीएम श्री विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है : बीडीओ

विज्ञापन

भंडरा़ पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बीटपी में वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि पीएमश्री योजना का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, जो यहां की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अनुशासन में स्पष्ट दिख रहा है. सांस्कृतिक छटा और विज्ञान का संगम : समारोह में विद्यार्थियों ने असमिया बिहू, कश्मीरी और संबलपुरी नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया. बच्चों द्वारा आयोजित फैशन शो और एफएनएल मेला विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता से तैयार मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक अभिरुचि का परिचय दिया. प्रतिभाशाली विद्यार्थी हुए सम्मानित : प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन रेल परीक्षा प्रदर्शन, उपस्थिति और अनुशासन के आधार पर किया गया है. इस वर्ष कक्षा 11वीं की छात्रा राजमणि कुमारी को विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया. प्रधानाध्यापक ने बच्चों के विकास में अभिभावकों की भूमिका को शिक्षक के समान महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम का सफल संचालन मतीउल्लाह परवेज और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक वरुण कुमार ने किया. मौके पर बीइइओ राजीव रंजन, मुखिया धनेश्वरी उरांव, ग्राम प्रधान महादेव उरांव, पूर्व शिक्षक मजबूल्ला मिर्दहा, ललिता कुजूर समेत काफी संख्या में शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola