रमजान का पवित्र महीना हमें संयम और इबादत की सीख देता है

रमजान का पवित्र महीना हमें संयम और इबादत की सीख देता है
कैरो. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ. क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह निर्धारित समय पर नमाज अदा की गयी. नमाजियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश-दुनिया में अमन-चैन व आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की. कैरो स्थित ईदगाह में इमाम नुरुल हसन ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें संयम और इबादत की सीख देता है. जिस तरह हमने रमजान में बुराइयों से परहेज किया, उसे पूरी जिंदगी अपनाने की जरूरत है. उन्होंने कुरान व हदीस के बताये रास्ते पर चलते हुए सामाजिक सौहार्द बनाये रखने पर जोर दिया. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. घरों में पकवानों और मीठी सेवइयों का दौर चला, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह दिखा. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और पुलिस बल विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करते नजर आये. किस्को में अकीदत से मनायी गयी ईद, अमन-चैन की मांगी दुआ
किस्को. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को इस्लाम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर पारंपरिक उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. सुबह निर्धारित समय पर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. किस्को मुख्य ईदगाह, जामा मस्जिद, नवाडीह, नारी, हिसरी, चरहु, होंदगा समेत कई स्थानों पर काफी संख्या में अकीदतमंदों ने अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया. नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की विशेष दुआ मांगी गयी. इसके पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया. मौके पर खिदमते खल्क हाजी कमेटी के सरपरस्त हाजी शमसुद्दीन अंसारी ने भी नमाज अदा कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. थाना प्रभारी मानस कुमार साधु पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहे, वहीं संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी. नमाज के बाद लोगों ने घरों में पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




