ePaper

असहायों व जरूरतमंदों की जितनी मदद की जाये कम है : ओमप्रकाश सिंह

Updated at : 23 Dec 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
असहायों व जरूरतमंदों की जितनी मदद की जाये कम है : ओमप्रकाश सिंह

असहायों व जरूरतमंदों की जितनी मदद की जाये कम है : ओमप्रकाश सिंह

विज्ञापन

लोहरदगा़ झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (लोहरदगा-गुमला-लातेहार) की ओर से मंगलवार को सामाजिक सरोकार के तहत राहत अभियान चलाया गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बढ़ते ठंड को देखते हुए लोहरदगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल, बिस्कुट और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया. कड़ाके की इस ठंड में गर्म कपड़े और कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों को दुआएं दीं. इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि असहायों एवं जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. उन्होंने कहा कि जितनी भी मदद की जाये वह कम है. एसोसिएशन सामाजिक कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहता है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही एसोसिएशन का आधिकारिक निबंधन कराया जायेगा ताकि कार्यों में और विस्तार हो सके. लाचार व गरीबों की मदद के लिए एसोसिएशन हर समय तैयार : मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सर्राफ, सचिव मोहम्मद कैश और कोषाध्यक्ष नीरज कुमार साहू ने कहा कि लाचार एवं गरीबों की मदद के लिए एसोसिएशन हर समय तैयार है. उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी जाकर वहां के लोगों की मदद की जायेगी. भट् खिजरी-भउवा टोली के वृद्ध सोमा उरांव ने कंबल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस ठंड में उनके पास कोई गर्म कपड़ा नहीं था, आज यह कंबल पाकर उन्हें बड़ी राहत मिली है. वितरण अभियान में जीतू साहू, मोहम्मद हलीम, अतुल कुमार, अनूप यादव, अयोध्या साहू सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola