पेशरार में केसीसी व संतुलित उर्वरक को लेकर लगा विशेष कैंप

Updated:
विज्ञापन
पेशरार में केसीसी व संतुलित उर्वरक को लेकर लगा विशेष कैंप

पेशरार में केसीसी व संतुलित उर्वरक को लेकर लगा विशेष कैंप

विज्ञापन

किस्को़ पेशरार प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और संतुलित उर्वरक को लेकर एक दिवसीय विशेष कैंप लगा. कैंप में काफी संख्या में स्थानीय किसानों ने हिस्सा लिया. मौके पर प्रखंड प्रमुख, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, एटीएम व कृषक मित्र उपस्थित थे. कैंप में बैंक मैनेजर ने बताया कि केसीसी के माध्यम से तीन लाख रुपये तक का ऋण मात्र 4% ब्याज दर पर उपलब्ध है. समय पर भुगतान करने वाले किसानों को ब्याज में अतिरिक्त छूट मिलती है. मौके पर ही कई किसानों के केसीसी फॉर्म भरवाकर दस्तावेजों की जांच की गयी. अत्यधिक यूरिया के प्रयोग से बचें : कृषि पदाधिकारी : प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर ही खेतों में उर्वरक के प्रयोग की सलाह दी. उन्होंने कहा कि यूरिया के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है. डीएपी, पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलित इस्तेमाल जरूरी है. इस दौरान किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के फायदे बताते हुए खरीफ फसल की तैयारी व जैविक खेती की जानकारी दी गयी. कृषक मित्रों को गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. प्रखंड प्रमुख व जिप सदस्य ने किसानों से केसीसी का लाभ उठाकर साहूकारों के चंगुल से बचने की अपील की.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola