श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति का गठन, कुमार सुमन साहू बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा की बैठक में नई समिति का गठन हुआ, जिसमें कुमार सुमन साहू अध्यक्ष चुने गए. वर्ष 2025 की पूजा की भव्य तैयारी.

विज्ञापन

लोहरदगाः पतराटोली स्थित निधि कॉम्प्लेक्स में श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति की बैठक पूर्व अध्यक्ष कुमार सुमन साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्ष 2025 की पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से कुमार सुमन साहू को अध्यक्ष, बिनोद साहू को कार्यकारी अध्यक्ष, रितेश कुमार गुप्ता को सचिव, रौशन गुप्ता को सह सचिव और सोहन साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

विज्ञापन

अजय उरांव समेत छह बने उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर वार्ड पार्षद अजय उरांव, अभिषेक साहू (बंटी), निशांत राज, अनुज साहू, अनिल कुमार और हिमांशु कुमार का चयन किया गया. वहीं, कुंदन कुमार साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया. इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया.

ये भी पढ़ें- इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

33 सदस्यों को संरक्षक मंडली में मिली जगह

समिति की संरक्षक मंडली में दिलीप सिंह, सुरेश ठाकुर, बिनोद सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद कमला देवी, प्रभु प्रसाद गुप्ता, संजय साहू, मनोज गुप्ता (मन्ना), अजय मधुर, अनिल साहू, विमलकांत सिंह, नंदकिशोर साहू, दिगंबर साहू, अरुण साहू, सुनील छत्री, दिनेश प्रसाद, शामू साहू, निधिकांत प्रसाद, संजय अग्रवाल, प्रभात कुमार भगत, उदय दत्ता, सुरेश कुजूर, निरंजन साहू, विक्रम कुमार (बाबा), बतेश्वर साहू, आश्रम प्रसाद, लक्ष्मीकांत प्रसाद, प्रमोद महतो, चंद्रभूषण मिश्रा, जुगल साहू, नंदकिशोर मिश्रा, महावीर साहू, राजेश चौधरी और संतोष प्रसाद को शामिल किया गया.

स्व. शुभम कुमार को दी श्रद्धांजलि

बैठक के अंत में समिति के वरिष्ठ सदस्य स्व. शुभम कुमार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद समिति के सदस्यों ने इस वर्ष मां अंबे की पूजा धूमधाम से करने का निर्णय लिया. अध्यक्ष कुमार सुमन साहू ने कहा कि सभी के सहयोग से कलश स्थापना के साथ भव्य पूजा-अर्चना की जाएगी. पूजा के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा. धन्यवाद ज्ञापन नवनियुक्त सचिव रितेश गुप्ता ने किया.

ये भी पढ़ें- करम पर्व का उत्साह, मांदर की थाप पर झूमा गुमला; अधिकारियों ने मांदर बजाकर बढ़ाया उत्सव का रंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola