इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

इलाज के दौरान मौत, ऊंचरी में किया गया अंतिम संस्कार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर में माइनिंग विभाग में कार्यरत नीतेश कुमार पांडेय की अचानक पेट दर्द के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. परिवार सदमे में है.

विज्ञापन

मझिआंव (गढ़वा): नगर पंचायत क्षेत्र के ऊंचरी गांव निवासी श्रीनिवास उर्फ बबलू पांडेय के 30 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार पांडेय की छत्तीसगढ़ के नारायणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. नीतेश करीब 12 वर्षों से नारायणपुर में माइनिंग विभाग में कार्यरत थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पोक्सो मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

अचानक तेज हुआ पेट दर्द, अस्पताल में भर्ती

परिजनों के अनुसार, नीतेश को करीब तीन वर्ष पूर्व पेट में दर्द की शिकायत हुई थी. रविवार को अचानक तेज पेट दर्द होने पर उनके सहकर्मियों ने उन्हें नारायणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

नीतेश का शव ऊंचरी गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. अंतिम दर्शन के बाद कोयल नदी स्थित पानी टंकी घाट पर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया. नीतेश अपने पीछे पत्नी, 10 वर्षीय पुत्र और आठ वर्षीय पुत्री छोड़ गये हैं. उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें- झारखंड हाइकोर्ट को मिले तीन नए जज, आज होगा शपथ ग्रहण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola