Garhwa Voter List: नाम जोड़ने के 20,671 आवेदन, सुधार के लिए 13,820 ने किया दावा
गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष अभियान के तहत 20,671 नए नाम जोड़े जाने के आवेदन आए हैं, जबकि 13,820 ने सुधार का अनुरोध किया है. 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति जारी है.
गढ़वा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गढ़वा जिले में दावे-आपत्तियों का आंकड़ा 34 हजार के पार पहुंच गया है. 23 सितंबर की स्थिति के अनुसार जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर अब तक कुल 34,603 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 20,671 आवेदन नये मतदाताओं का नाम जोड़ने से संबंधित हैं, जबकि 13,820 मतदाताओं ने मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए आवेदन दिया है. वहीं, नाम हटाने से संबंधित 111 आवेदन भी प्राप्त हुए हैं. दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी. ऐसे में आवेदनों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.
गढ़वा विधानसभा में 15,657 आवेदन
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में अब तक फॉर्म-6 के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 9,885 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 22 सितंबर को मिले 99 आवेदन भी शामिल हैं. वहीं, फॉर्म-8 के तहत नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए 5,713 आवेदन प्राप्त हुए हैं. एक दिन में सुधार से संबंधित 153 आवेदन आए. नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 59 आवेदन मिले हैं.
ये भी पढ़ें- हाथियों का आतंक जारी, धान-मकई की फसल रौंदकर बर्बाद, किसानों में आक्रोश
भवनाथपुर में 18,945 आवेदन
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में नये नाम जोड़ने के लिए अब तक 10,786 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 22 सितंबर को मिले 101 आवेदन शामिल हैं. फॉर्म-8 के तहत 8,107 मतदाताओं ने सूची में सुधार के लिए आवेदन किया है. एक दिन में सुधार से संबंधित 163 आवेदन आये. वहीं, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 52 आवेदन प्राप्त हुए हैं.
एक दिन में मिले 618 आवेदन
22 सितंबर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 618 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें नाम जोड़ने के लिए 200, नाम हटाने के लिए दो और मतदाता सूची में सुधार के लिए 316 आवेदन शामिल हैं. एक दिन में सबसे अधिक आवेदन फॉर्म-8 के तहत आए. इससे स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में मतदाता मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम, पता और अन्य विवरण को दुरुस्त कराने के लिए भी आवेदन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- करम पर्व का उत्साह, मांदर की थाप पर झूमा गुमला; अधिकारियों ने मांदर बजाकर बढ़ाया उत्सव का रंग
भवनाथपुर में सुधार के आवेदन भी अधिक
दोनों विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़ों में अंतर भी सामने आया है. भवनाथपुर में नए नाम जोड़ने के लिए 10,786 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि सुधार के लिए 8,107 आवेदन आए हैं. वहीं, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में नये नाम जोड़ने के लिए 9,885 आवेदन के मुकाबले सुधार के लिए 5,713 आवेदन प्राप्त हुए हैं. आंकड़ों से पता चलता है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ पहले से मतदाता सूची में दर्ज विवरण को दुरुस्त कराने के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन किए जा रहे हैं.
30 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
एसआइआर के तहत दावा-आपत्ति और आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है. प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 14 अक्तूबर तक किया जाना है. इसके बाद 19 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.
ये भी पढ़ें- झारखंड हाइकोर्ट को मिले तीन नए जज, आज होगा शपथ ग्रहण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए