लोहरदगा की बेटियों का कमाल, इंस्पायर अवार्ड-मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते डीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा की दो मेधावी छात्राओं, शिवानी कुमारी और क्रांति कुमारी का इंस्पायर अवार्ड-मानक की 12वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है. ये छात्राएं नई दिल्ली में अपने अभिनव प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगी.

विज्ञापन

लोहरदगा. इंस्पायर अवार्ड-मानक के तहत 12वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए लोहरदगा की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है. चयनित छात्राएं नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित प्रतियोगिता में अपने अभिनव प्रोजेक्ट और नवाचार का प्रदर्शन करेंगी. बुधवार को उपायुक्त ने दोनों छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित छात्राओं में राजकीय बेसिक प्लस टू उच्च विद्यालय, सेन्हा की शिवानी कुमारी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेन्हा की क्रांति कुमारी शामिल हैं. दोनों की इस उपलब्धि से उनके विद्यालयों के साथ जिले में भी हर्ष का माहौल है.

उपायुक्त ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

उपायुक्त ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है. राष्ट्रीय स्तर पर अपने नवाचार को प्रस्तुत करने का अवसर विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है. उन्होंने छात्राओं को अपने प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने तथा राष्ट्रीय मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ लोहरदगा का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया.

मार्गदर्शक शिक्षकों को भी दी बधाई

उपायुक्त ने दोनों छात्राओं के मार्गदर्शक शिक्षकों और संबंधित विद्यालयों को भी उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, दोनों छात्राएं और विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola