4 से 6 अक्टूबर तक झारखंड दौरा करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोहरदगा में मोमिन कॉन्फ्रेंस ने तैयारियों की बनाई रणनीति
लोहरदगा में मोमिन कॉन्फ्रेंस की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई. इसमें संगठन को मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया. साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगामी झारखंड दौरे की तैयारियों पर मंथन हुआ.
लोहरदगा. होटल गैलेक्सी में बुधवार को लोहरदगा जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सेराज अंसारी ने की. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली मौजूद रहे. बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा की गयी.
नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
इस दौरान नवमनोनीत जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोवर अंसारी, प्रदेश सचिव यासीन अंसारी और यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश सचिव सनाउल्लाह अंसारी का जिला कमेटी की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया. तीनों पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र और पगड़ी पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गयी.
नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित झारखंड दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर को हजारीबाग और कोडरमा, 5 अक्टूबर को चतरा और लातेहार तथा 6 अक्टूबर को लोहरदगा और गुमला में कार्यक्रम होना है.
लोहरदगा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर तैयारियां करने पर सहमति बनी. प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को समाज तक पहुंचाने और एकजुट होकर कार्य करने की अपील की.
बैठक में प्रदेश महासचिव मोजम्मिल अंसारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए