एमबी डीएवी में विज्ञान, कला व शिल्प प्रदर्शनी सह बाल महोत्सव का आयोजन

एमबी डीएवी में विज्ञान, कला व शिल्प प्रदर्शनी सह बाल महोत्सव का आयोजन
लोहरदगा़ एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व व निर्देशन में विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी सह बाल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आइएएस व कर्मचारी चयन आयोग, झारखंड के पूर्व अध्यक्ष रतन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा उपस्थित थे. इसके अलावा एआरओ डीएवी विद्यालय जोन ””””अ”””” ओपी मिश्रा, एलएमसी सदस्य चंद्रशेखर भगत, गुमला डीएवी के प्रिंसिपल आरके साहू, लातेहार प्रिंसिपल एसके सहाय, गढ़वा प्रिंसिपल एके मंडल, जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना के प्रिंसिपल एके झा अतिथि के रूप में मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर किया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बद्रीनाथ मंदिर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अंडमान-निकोबार का सेल्यूलर जेल, सोशल मीडिया ऐप सहित अन्य विविध मॉडल प्रस्तुत किये, जिन्हें अतिथियों व अभिभावकों ने खूब सराहा. इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मंच संचालन शिक्षिका ज्योति पांडे ने किया. प्राचार्य जीपी झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक के सहयोग से छात्राओं ने मधुर संगीत प्रस्तुत किया. नन्हें विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ छात्रों तक ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी. रंगारंग कार्यक्रम में शिक्षिका आरती कुमारी, रीना रितिका, खुशबू कुमारी, पूनम सिंह, दिव्या कुमारी, रजनी प्रसाद, संगीता मित्तल, सोमिता दास, श्वेता कुमारी, रिनी कुमारी व प्रिया कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. जूनियर डीएवी में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान की गयी. ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. मुख्य अतिथि रतन कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयास और शिक्षकों के सहयोग की सराहना की. उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर तथा एपीजे अब्दुल कलाम के स्कूली जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं का उल्लेख करते हुए सकारात्मक सोच और कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया. सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सतत प्रयास से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ और अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




