लोहरदगा में सरहुल पूजा आज, तैयारी पूरी

Updated at : 20 Mar 2026 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में सरहुल पूजा आज, तैयारी पूरी

लोहरदगा में सरहुल पूजा आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन

लोहरदगा़ आदिवासियों का सबसे बड़ा त्योहार सरहुल पूजा 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा. इस निमित केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में सरहुल पूजा एवं शोभा यात्रा पूरे हर्षोल्लास से मनाया जायेगा. इसकी सारी तैयारी केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जिले के तमाम सामाजिक संगठनों ने पूरी कर ली है. इसमें आदिवासी छात्र संघ, जिला राजी पड़हा, पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था, सरना प्रार्थना सभा की अहम भूमिका है. शोभायात्रा एमजी रोड स्थित झखरा कुंबा लोहरदगा में सरहुल पूजा के बाद पहान पुजार, महतो की अगुवाई में निकाली जायेगी जो नगर परिषद लोहरदगा, थाना चौक, शास्त्री चौक, गुदरी बाजार, महावीर चौक, राणा चौक, मिशन चौक, बरवा टोली चौक, अलका सिनेमा, पावरगंज चौक होते हुए मैना बगीचा पहुंचेगी. इसमें शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी अधिक से अधिक लोग अपनी पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ शामिल होंगे. साथ ही कचहरी मोड़ स्थित देशवाली पर भी सरहुल पूजा होगी. फिर सभी शोभा यात्रा में शामिल होंगे. केंद्रीय महावीर मंडल के कार्यालय का उद्घाटन

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार को केंद्रीय महावीर मंडल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ. सीओ पंकज कुमार भगत और थाना प्रभारी नीरज झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर इसका शुभारंभ किया. अधिकारियों ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने की अपील की. मंडल के पदाधिकारियों ने सभी अखाड़ों को भगवा ध्वज व साज-सज्जा से सजाने और युवाओं को पारंपरिक कला-कौशल के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया. आगामी 25 मार्च को निकलने वाली मंगलवारी शोभायात्रा को भव्य बनाने को लेकर सभी रामभक्तों से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होने का आह्वान किया गया. मौके पर सचिव किनेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola