लोहरदगा आरसेटी में फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने का मौका

Updated:
विज्ञापन

फोटो दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।

विज्ञापन

लोहरदगा. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) लोहरदगा में गुरुवार को फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) दिवाकर सिन्हा और आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

विज्ञापन

अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि फास्ट फूड व्यवसाय में स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय सृजन की संभावनाएं हैं. प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी कौशल के साथ व्यवसाय प्रबंधन, बाजार की मांग और ग्राहक सेवा की जानकारी हासिल कर युवा अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं.

प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा और व्यवसाय संचालन की जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड तैयार करने की तकनीक, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता प्रबंधन, लागत एवं मूल्य निर्धारण, बाजार की मांग, ग्राहक सेवा, वित्तीय साक्षरता और व्यवसाय संचालन की जानकारी दी जाएगी.

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गयी. सभी ने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, गंदगी नहीं फैलाने तथा अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. फास्ट फूड व्यवसाय में व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य सामग्री की शुद्धता और साफ-सुथरे कार्यस्थल के महत्व पर विशेष जोर दिया गया.

व्यवसाय शुरू कर रोजगार देने का आह्वान

आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने प्रशिक्षणार्थियों से नियमित और अनुशासित रूप से प्रशिक्षण लेने की अपील की. उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola