छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे सुखदेव भगत, रांची एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन

फोटो सांसद का स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी नियुक्त होने के बाद लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत शुक्रवार को पहली बार झारखंड पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया.

विज्ञापन

लोहरदगा. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त होने के बाद लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत शुक्रवार को पहली बार झारखंड पहुंचे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं और बुके से उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी और समर्थन में नारे लगाये. कांग्रेस ने सितंबर में सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया था.

विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत सुखदेव भगत ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि लोहरदगा लोकसभा की जनता का है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक छोटे कार्यकर्ता और आदिवासी बेटे को बड़ी जिम्मेदारी दी है. वह जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे.

संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता

सुखदेव भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम करने और पार्टी की विचारधारा व जनहित से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही.

उन्होंने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाये. हसदेव क्षेत्र में जंगल कटाई और खनन का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का भी आरोप लगाया. भगत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं को उठाने का काम करेंगे.

रांची से लोहरदगा तक कई जगह स्वागत

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लोहरदगा के लिए रवाना होने के बाद रांची-लोहरदगा मार्ग में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुखदेव भगत का स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola