पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर कुड़ू में भाजपा का कार्यक्रम, केक काटकर मनाया जश्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र पर मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाते भाजपा नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने कुड़ू में एक कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान केक काटकर और दीप जलाकर जन्मदिन मनाया गया. नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला.
कुड़ू. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं ने कुड़ू शहरी क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित बिड़ला शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया. इस दौरान नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष केक काटा गया और दीप प्रज्ज्वलित किया गया.
नेताओं ने गिनायीं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास होने का दावा किया. नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है. उन्होंने पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में निराशा और अराजकता का माहौल था, जबकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.
मौके पर भाजपा नेता नवीन कुमार टिकू, बरुण बैठा, सरजू कुमार साहू, रामखेलावन राम, अरुण कुमार साहू, संजय चौधरी, पंचम बैठा, अवधेश कुमार साहू, विनय कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए