कैरो बाजार से गांवों तक विश्वकर्मा पूजा का उत्साह, भक्ति गीतों से भक्तिमय रहा माहौल

Updated:
विज्ञापन

फोटो पूजा-अर्चना करते भक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैरो प्रखंड क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां विभिन्न प्रतिष्ठानों और घरों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई.

विज्ञापन

कैरो. कैरो प्रखंड क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. सुबह से ही कैरो बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना रहा. बिजली पावर ग्रिड कैरो समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

पावर ग्रिड परिसर में कर्मियों ने विद्युत उपकरणों और मशीनों की साफ-सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की. कर्मियों ने निर्विघ्न बिजली आपूर्ति और सुरक्षा की कामना के साथ पूजा-अर्चना की.

दुकानों और घरों में भी हुई पूजा

फ्लावर मिल, पेट्रोल पंप, वेल्डिंग दुकान, हार्डवेयर दुकान, मोटरसाइकिल गैरेज और मशीन दुकानों में भी प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर सजाया गया और भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी. ग्रामीणों ने अपने वाहनों, ट्रैक्टर, बाइक और कृषि यंत्रों की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना की.

दिनभर लाउडस्पीकर पर बज रहे भक्ति गीतों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा. पूजा के बाद विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

पावर ग्रिड कैरो में आयोजित पूजा में मजूल अंसारी, मनोज पांडे, खुर्शीद अंसारी, बैकुंठ शुक्ला, विकास उरांव, सूरज मुंडा, राधेश्याम साहू सहित कई कर्मी और ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola