JNVST LEST-2027: नवोदय की 9वीं और 11वीं की खाली सीटों पर प्रवेश, आवेदन शुरू; जानें अंतिम तारीख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु लेटरल एंट्री चयन परीक्षा (LEST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. इच्छुक छात्र 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी.

विज्ञापन

लोहरदगा. जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा नौ और कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री चयन परीक्षा (LEST-2027) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

अलग-अलग पोर्टल से करना होगा आवेदन

कक्षा नौ में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

जवाहर नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को आवासीय व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जाती है. प्रवेश परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों के योग्य छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकते हैं.

समय पर आवेदन करने की अपील

आवेदन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं. अभिभावकों और विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने तथा समय पर आवेदन करने की अपील की गयी है.

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है. ऐसे में योग्य विद्यार्थियों से लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola