जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता व प्रबंधन में ग्रामीणों की भूमिका अहम: सुखदेव उरांव

Updated:
विज्ञापन
जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता व प्रबंधन में ग्रामीणों की भूमिका अहम: सुखदेव उरांव

जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता व प्रबंधन में ग्रामीणों की भूमिका अहम: सुखदेव उरांव

विज्ञापन

लोहरदगा़ जल महोत्सव पखवाड़ा (8-22 मार्च ) के तहत सेन्हा प्रखंड की बूटी पंचायत में जिला स्तरीय जल अर्पण दिवस कार्यक्रम हुआ. बहुद्देशीय ग्रामीण जलापूर्ति योजना प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ. उपायुक्त के निर्देश पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस पखवाड़े की शुरुआत की गयी, जिसमें पेयजलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन व रखरखाव के लिए 14 गांवों की ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को योजना का हस्तांतरण किया गया. योजना का हस्तांतरण और पौधरोपण : मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य राधा तिर्की, प्रमुख फुलझड़ी उरांव और मुखिया पार्वती कुमारी का स्वागत कार्यपालक अभियंता ने किया. मौके पर जिप अध्यक्ष ने जल संकल्प सूत्र बांधा और पौधरोपण कर योजना का निरीक्षण किया. उन्होंने जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता और सतत प्रबंधन में ग्रामीणों व महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान की उपलब्धि : कार्यक्रम में जानकारी दी गयी कि 11 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में बूटी पंचायत की मुखिया को सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि पर उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने खुशी जतायी और मुखिया को बधाई दी. जल अर्पण दिवस पर जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया. मौके पर सीओ, जलसहिया और विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola