बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

किस्को के पतरातू में भाजपा कार्यालय मंत्री सुरेश बैठा की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

किस्को. किस्को के पतरातू में भाजपा कार्यालय मंत्री सुरेश बैठा की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री मनीर उरांव, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मुंडा व ग्रामीण मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने जय भीम, जय संविधान और भारत माता की जय के नारे लगाये. सभी ने बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कांग्रेस ने बाबासाहेब को याद किया लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम उनके आदर्शों, विचारों एवं संविधान के प्रति उनकी अमूल्य देन को स्मरण करने तथा उनसे प्रेरणा लेने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा. मौके पर जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक है. कार्यक्रम को प्रदीप विश्वकर्मा, सदरुल अंसारी, प्रकाश उरांव ,मोज्जमील अंसारी, दानिश अली ने भी संबोधित किया. मौके पर मुस्ताक अहमद, तनवीर गौहर,आरिफ हुसैन, हाजी सिकन्दर, मोज्जमील अंसारी, संतोष महतो, विशाल डुंगडुंग, दानिश अली, आशिफ इमाम, मनौवर आलम आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola