रेलवे पुलिया 21 नंबर के समीप जर्जर सड़क की हुई मरम्मत

Updated:
विज्ञापन
रेलवे पुलिया 21 नंबर के समीप जर्जर सड़क की हुई मरम्मत

रेलवे पुलिया 21 नंबर के समीप जर्जर सड़क की हुई मरम्मत

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड प्रशासन और पुलिस ने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर जर्जर सड़क की मरम्मत करा दी. शांति समिति की बैठक में ग्रामीणों द्वारा उठाये गये मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में चीरी-रोचो मुख्य पथ स्थित बड़की चांपी रेलवे पुलिया (नंबर 21) के समीप खतरनाक गड्ढों को भर दिया गया. दो पंचायतों की लाइफलाइन हुई दुरुस्त : यह सड़क सलगी और बड़की चांपी पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लिए मुख्य मार्ग है. लगभग पांच साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन रेलवे पुलिया के पास का हिस्सा अधूरा रह गया था. पिछले मानसून में जलजमाव के कारण पुलिया के दोनों ओर करीब 500 फीट तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गयी थी, जिससे आये दिन बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे. त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में उत्साह : पिछले दिनों आयोजित शांति समिति की बैठक में ग्रामीणों ने सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से रखा था. प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी निगरानी में मिट्टी और मोरम डलवाकर सड़क को आवागमन के योग्य बनाया. सीओ और थाना प्रभारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही प्रशासन की प्राथमिकता है. इस पहल से ग्रामीणों में भारी उत्साह है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola