केंद्रीय कीर्तन-भजन समिति लावागांई का हुआ निबंधन
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय कीर्तन-भजन समिति लावागांई का हुआ निबंधन
विज्ञापन
कुड़ू. केंद्रीय कीर्तन-भजन समिति भारतवर्ष, लावागांई का प्रशासनिक स्तर पर निबंधन (रजिस्ट्रेशन) कार्य संपन्न हो गया. रांची स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में 13 सदस्यों की उपस्थिति में निबंधन की प्रक्रिया पूरी की गयी. संस्था का मुख्य उद्देश्य भजन-कीर्तन के माध्यम से सरना-सनातन समाज के बीच भक्ति भाव जागृत करना और हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोना है. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सांस्कृतिक, कला और साहित्य के क्षेत्र में भी कार्य करेगा. हिंदू भाई-बहनों को संगठन से जोड़कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण दिलाया जायेगा, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर परिवार को आर्थिक रूप से सबल बना सकें. आने वाले समय में संगठन का विशेष फोकस गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था पर होगा. भजन समिति की नई कमेटी में मनोज महतो अध्यक्ष, प्रदीप महतो सचिव और सुरेश गिरी को कोषाध्यक्ष सह संस्थापक, अंबिका प्रसाद गुप्ता महासचिव, सदस्यों में संजय कुमार साहू, देवेंद्र गोप, मनोज केसरी, नागेंद्र ठाकुर, शंभू यादव, नागेंद्र सिंह, दुर्गा प्रजापति और नागेश्वर ठाकुर शामिल हैं. खेल और खिलाड़ियों की उन्नति को संकल्पित : डाॅ इरफान अंसारी
लोहरदगा़ स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों की उन्नति के लिए संकल्पित है. खेल युवाओं को अनुशासन, ऊर्जा और दिशा देता है. सरकार हर स्तर पर खेल संरचना को मजबूत कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










