तंबाकू और निकोटिन युक्त पान मसाला के खिलाफ छापेमारी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 9:47 PM

विज्ञापन

तंबाकू और निकोटिन युक्त पान मसाला के खिलाफ छापेमारी

विज्ञापन

लोहरदगा़ स्वास्थ्य विभाग के आदेश और उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर के नेतृत्व में प्रतिबंधित निकोटिन व तंबाकू युक्त पान मसाला के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर की विभिन्न किराना दुकानों, थोक व खुदरा प्रतिष्ठानों, जनरल स्टोरों और एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया. टीम ने मेसर्स प्रिंस स्टोर से सिग्नेचर व विमल पान मसाला, मेसर्स संजू स्टोर से कमला पसंद तथा अन्य दुकानों से चुटकी फुल फन माउथ फ्रेशनर के वैधानिक नमूने जब्त किए. इन नमूनों को निकोटिन की जांच के लिए कोलकाता स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है. खाद्य पदार्थों की भी हुई जांच : निरीक्षण के क्रम में न्यू रोड स्थित मेसर्स पतंजलि आरोग्य केंद्र से बेसन, मिशन चौक स्थित मेसर्स राजेश कुमार अग्रवाल की दुकान से चॉकलेट व दलिया तथा मेसर्स प्रिशा ट्रेडर्स से फूड कलर और मिक्स अचार के सैंपल लिये गये. इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. अभियान के तहत दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट की भी जांच की गयी. मानकों में लापरवाही बरतने वाले कई दुकानदारों को चेतावनी दी गयी. मोइन अख्तर ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. इस कार्रवाई में विभाग के सहायक कर्मी रजनीश कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola