जामड़ी में भव्य लक्ष्मी नारायण यज्ञ व भागवत सप्ताह की तैयारी, झंडोत्तोलन हुआ

जामड़ी में भव्य लक्ष्मी नारायण यज्ञ व भागवत सप्ताह की तैयारी, झंडोत्तोलन हुआ
कुड़ू. प्रखंड के जामड़ी स्थित शिव मंदिर की पुजारिन सत्या भगताईन द्वारा एक करोड़ ””””ॐ नमः शिवाय”””” मंत्र जप पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को महायज्ञ की सफलता को लेकर मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ झंडा पूजन व ध्वजारोहण किया गया. पाहन गुंजन उरांव ने वीर हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद संकल्प पूर्ति के लिए झंडोत्तोलन किया. यज्ञ का संचालन श्री 1008 श्री वत्स पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री वेंकटेशाचार्य जी महाराज के शिष्य श्री भागवताचार्य रामाधार पांडेय एवं विनय कुमार मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हुआ. यह महायज्ञ 20 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा और 26 अप्रैल तक निरंतर चलेगा. श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर, बड़ोदरा (गुजरात) के विशेष आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में धर्म प्रचार सेवा समिति, जामड़ी के पदाधिकारी सक्रिय हैं. मौके पर तजबीऱ पाहन, पुरोहित सत्यम चंद्र मिश्रा, नवल पासवान, दीपक कुमार, सूरज गिरी, अशोक चौधरी, सरस्वती कुमारी, राजू चौधरी, संजय राय, शुभम सौरभ सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे. एसपी सादीक अनवर रिजवी ने थाना टोली अखाड़ा में पूजा-अर्चना की
लोहरदगा. रामनवमी पर लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी थाना टोली अखाड़ा पहुंचे. वहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया. एसपी ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की और सौहार्दपूर्ण महौल में पर्व मनाने की अपील की. मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




