पुलिस विभाग नियमित वाहनों की जांच करे

Updated at : 26 Jul 2020 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस विभाग नियमित वाहनों की जांच करे

उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इसमें पुलिस विभाग को नियमित वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि लोगों को वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करना चाहिए, क्योंकि यह चेकिंग लोगों की जान बचाने के लिए ही है. पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि इस माह पुलिस विभाग ने कुल 175 वाहनों की जांच की.

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक : बोले डीसी- लोहरदगा-बेड़ो पथ पर बने गड्ढों को तत्काल भरें

लोहरदगा : उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इसमें पुलिस विभाग को नियमित वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि लोगों को वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करना चाहिए, क्योंकि यह चेकिंग लोगों की जान बचाने के लिए ही है. पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि इस माह पुलिस विभाग ने कुल 175 वाहनों की जांच की.

बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ के अभियंता को निर्देश दिया गया कि लोहरदगा-बेड़ो पथ पर बन चुके छोटे-बड़े सभी गड्ढों को तत्काल भरें. इससे संभावित दुर्घटना को रोका जा सकता है. बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ के अभियंता ने जानकारी दी कि कुड़ू-घाघरा पथ का भी चौड़ीकरण किया जाना है. इसमें रास्ते में पड़ने वाले बिजली के खंभे और अन्य चीजों को चिह्नित किया जा रहा है. पूर्व की बैठक में शिक्षा विभाग को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी के लिए सड़क सुरक्षा पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्देश दियागया था.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से विगत मार्च माह से सभी कोटि के विद्यालय बंद हैं. इस वजह से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका है. इसके लिए विद्यालयों में नोडल शिक्षकों का चयन किया जा चुका है. इस दौरान डीसी ने उपाधीक्षक, सदर अस्पताल को निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के पोस्टमार्टम से संबंधित जितने भी रिपोर्ट लबित हैं, वे सभी जल्द से जल्द जिला परिवहन विभाग को उपलब्ध करायें. ताकि मृतक के परिजनों को मुआवजा मिल सके.

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में बीते माह से अब तक कुल 142 वाहनों की जांच व जुर्माना स्वरूप 1,67,500 रुपये वसूला गया. 133 लोगों का लाइसेंस रद्द करने के लिए अनुशंसा प्राप्त हुआ है. उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वाहनों की चेकिंग सख्ती के साथ की जाये. लॉकडाउन के दौरान वाहन चालन से संबंधित जो भी निर्देश है, उसका सख्ती से पालन कराया जाये. दो पहिया वाहन चालक के लिए हेलमेट व मास्क को ध्यान में रखकर नियमित चेकिंग करें.

भारी वाहनों के लिए सुप्रीम कोर्ट तथा परिवहन विभाग के पत्र के आलोक में वाहनों का फिटनेस कड़ाई से जांच करें तथा बिना रिफ्लेक्टिव टैप लगे वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट निर्गत नहीं करें. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे शहर के भीतर जितनी सड़के खराब हैं. उन्हें ठीक करायें. जिनका भुगतान बाकी है, उन्हें जल्द भुगतान कर कार्य पूरा करायें. बस स्टैंड के लिए जमीन चिह्नित कर अग्रेतर कार्रवाई की जाये और जल्द इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाये. शहर में जल जमाव किसी भी कीमत पर नहीं हो.

बैठक में हिंडालको प्रबंधन को कहा गया कि जिन वाहनों का इस्तेमाल कमर्शियल रूप में किया जा रहा है, उन वाहनों का निबंधन कमर्शियल वाहनों के अंतर्गत ही कराया जाये. बैठक में एसडीओ ज्योति झा, डीटीओ अमित बेसरा, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, डीएसइ रतन महावर, उपाधीक्षक डॉ सेनगुप्ता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी व अभियंता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola