कुड़ू में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, पंपों पर तेल की मात्रा निर्धारित

Updated:
विज्ञापन
कुड़ू में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, पंपों पर तेल की मात्रा निर्धारित

कुड़ू में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, पंपों पर तेल की मात्रा निर्धारित

विज्ञापन

कुड़ू़ खाड़ी देशों में उत्पन्न हालात के कारण कुड़ू प्रखंड में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत शुरू हो गयी है. आपूर्ति बाधित होने से सोमवार को भारत पेट्रोलियम और कुंदों स्थित इंडियन ऑयल के पंप तेल समाप्त होने के कारण बंद हो गये, जबकि टिको स्थित इंडियन ऑयल पंप पिछले दो दिनों से बंद है. रिलायंस पेट्रोल पंप पर ईंधन किस्तों में मिल रहा है, जहां प्रशासन के निर्देश का हवाला देकर बीच-बीच में वितरण रोक दिया जाता है. स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी अजीत कुमार ने पंप संचालकों के साथ बैठक कर रास्ता निकालने का प्रयास किया है. पंपों पर तेल की मात्रा निर्धारित : कार व छोटे वाहनों को अधिकतम 1000 रुपये, यात्री व लंबी दूरी के मालवाहक वाहनों को 2000 रुपये, ट्रैक्टर को 1000 रुपये, बाइक को 200 रुपये और बुलेट को 300 रुपये का ही ईंधन दिया जा रहा है. मंगलवार को रिलायंस पंप पर घंटों डीजल नहीं मिलने से कई ट्रैक्टर चालकों को तपती गर्मी में कतार में खड़ा रहना पड़ा. सरकारी काम और आम जनजीवन पर असर : ईंधन संकट का सीधा असर अब क्षेत्र पर दिखने लगा है. बारिश के बाद धान की जुताई शुरू हुई है, लेकिन डीजल की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण ट्रैक्टर मालिकों ने जुताई का रेट बढ़ा दिया है. मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ने से आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ा है. इसके अतिरिक्त, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिकारियों का क्षेत्र भ्रमण ठप हो गया है. सीओ संतोष उरांव ने बताया कि ईंधन की कमी से सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं. वहीं, थाने का स्टॉक समाप्त होने से पुलिस गश्ती पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सभी पंप मालिकों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया गया है. डीजल व पेट्रोल की कमी का थोड़ा असर पड़ रहा है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola