पवन साहू चंदकोपा सेन्हा प्रखंड सूंड़ी समाज के अध्यक्ष व सचिब बने ब्रजेश साहू
Published by : VIKASH NATH Updated At : 06 Feb 2026 7:01 PM
शिव मंदिर प्रांगण में सूंड़ी समाज चण्दकोपा का सम्मेलन किया गया
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई समिति का गठन तथा सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ साथ धर्मशाला निर्माण करना, दहेज उन्मूलन पर गम्भीरता पूर्वक पहल करना, समाज मे शैक्षणिक माहौल बनाना, प्रतिभा को सम्मान देना, समाज के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु सामाजिक मदद, स्वास्थ्य, शैक्षणिक तथा व्यावसायिक काउंसेलिंग के साथ साथ वैवाहिक परिचय सम्मेलन,प्रतिभा सम्मान समारोह, प्रत्येक वर्ष ज़िला सम्मेलन करवाना, होली मिलन समारोह, खेल कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल करते हुए सामाजिक उत्थान हेतु कार्यप्रणाली की रूप रेखा बनाकर काम करने पर जोर दिया गया. निर्णय लिया गया कि राज्य के सात जिलों में अधिकतम पिछड़ी जाति के निवास होने के बावजूद सरकार द्वारा आरक्षण समाप्त किया जाना हम सभी के साथ एक बेहूदा मज़ाक है.अतः सूंड़ी समाज आरक्षण की लड़ाई स्वयं के बैनर पर लड़ेगी तथा सरकार द्वारा राज्य के जिन सात जिलों में आरक्षण शून्य कर दिया वहां पुनः 27% आरक्षण लागू करने हेतु मजबूर कर देगी. इसके लिये व्यापक आंदोलन ही क्यों ना चलाना पड़े. ज़िला सचिब पंकज साहू द्वारा समाज गठन के उद्देश्यों को रखते हुए समाज के पूर्वजों को नमन किये, तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं आह्वान किया कि समाज मे महिलाओं को भी आगे आकर कदम से कदम मिलाकर काम करने की ज़रूरत है. सम्मेलन को उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी विनय साहू, कूड़ु प्रखंड अध्यक्ष गंगा प्रसाद, संरक्षक नवीन कुमार टिंकू, किस्को प्रखंड अध्यक्ष रौशन साहू ने भी संबोधित किया, जबकि मंच का संचालन सह धन्यवाद ज्ञापन नव निर्वाचित अध्यक्ष पवन साहू द्वारा किया गया. कार्यक्रम में सूंड़ी समाज के विपिन साहू, किनेश साहू, हेमन्त साहू, रामावतार साहू, संतन साहू, शैलेश साहू, उत्तम साहू, महिलाओं में शांति देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी, सुनीता, राधा, कांति, फूली, दुलारी देवी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










