फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में सहभागिता निभायें : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में सहभागिता निभायें : डीडीसी

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में सहभागिता निभायें : डीडीसी

विज्ञापन

लोहरदगा़ उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी पंचायत मुखियाओं से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को बूथ स्तर पर एमडीए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें फाइलेरिया से बचाव के लिए फाइलेरियारोधी दवा खिलाई जायेगी. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी है, इसलिए सभी मुखिया अपने-अपने पंचायतों में सहयोग सुनिश्चित करें. जो लोग 10 फरवरी को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए 11 से 25 फरवरी तक सहिया और उनकी टीम घर-घर जाकर दवा की खुराक देंगी. बैठक में बताया गया कि एमडीए की खुराक दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अत्यधिक बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी को लेनी है. दवा स्वास्थ्यकर्मी की निगरानी में उनके सामने ही खानी होगी. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि दवा खाली पेट नहीं लें. कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया से बचाव से संबंधित बुकलेट का विमोचन किया गया. बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई. पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और वीसी के माध्यम से पंचायत मुखिया शामिल हुए.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola