मुन्नार में संसदीय समिति की बैठक, सुखदेव भगत ने उठाये अहम मुद्दे
सांसद सुखदेव भगत का स्वागत करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने मुन्नार में आयोजित संसदीय समिति की बैठक में अवैध खनन, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.
लोहरदगाः केरल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार में कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी संसदीय समिति की बैठक हुई. समिति के अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोहरदगा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुखदेव भगत ने समिति के सदस्य के रूप में हिस्सा लिया. बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक विकास, महत्वपूर्ण खनिज, पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर नियंत्रण समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
ये भी पढ़ें- आबादी के पास डंपिंग यार्ड का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास पर जोर
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा, खनिज संसाधनों के समुचित उपयोग और औद्योगिक विकास को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं. उन्होंने प्रदूषण कम करने और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नयी तकनीकों के इस्तेमाल पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत बतायी. बैठक में कोयला एवं इस्पात मंत्रालय के अलावा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, सीसीएल, बीसीसीएल, मेकॉन लिमिटेड और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें- गुमला में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए