गुमला में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला-सिसई मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

विज्ञापन

गुमला: गुमला-सिसई मुख्य मार्ग पर करमडीपा के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए. घायलों में दंपती और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं. हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर गुमला की ओर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गुमला में जंगली हाथियों का आतंक, 4 घरों को तोड़ा, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

मायके से लौट रहा था परिवार

पसंगा गांव निवासी अनिल उरांव अपनी पत्नी सविता कुमारी, तीन वर्षीय बेटी प्राची कुमारी, सात वर्षीय रुचिका कुमारी और 10 वर्षीय रूबेन उरांव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. सभी खंभिया अंबाटोली स्थित मायके गये थे. शाम करीब सात बजे करमडीपा के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति में आ रहे एक ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. अचानक हुई टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उस पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े. हादसे में पांचों को चोटें आयी हैं.

पिता-बेटी को गंभीर चोट

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. बताया गया कि अनिल उरांव और उनकी तीन वर्षीय बेटी प्राची कुमारी को अपेक्षाकृत गंभीर चोटें आयी हैं. इधर, घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें- कुएं में मिला 55 वर्षीय किसान का शव, पीठ पर बंधा था पत्थर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola