नगर परिषद कथा : कामधेनु बनी गुमला बाजार टाड़ की सड़क ! जनता परेशान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला बाजार टाड़ की सड़क पर मिट्टी, कचरा और जलजमाव से लोग परेशान हैं. बदहाल सड़क को लेकर नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

गुमला: बाजार टाड़ की सड़क जनता के लिए परेशानी और नगर परिषद के लिए ‘कामधेनु’ बन गयी है. कामधेनु यानी ऐसी गाय, जो मनोकामनाएं पूरी करे. गुमला में यह कामधेनु कोई गाय नहीं, बल्कि बाजार टाड़ की सड़क है. हर साल यहां से लाखों रुपये का राजस्व नगर परिषद को मिलता है, लेकिन सड़क की हालत देखकर ऐसा लगता है कि इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. पीसीसी सड़क के ऊपर मिट्टी, कचरा और जलजमाव के कारण लोगों को रोजाना कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है.

विज्ञापन

मंगलवार और शनिवार को बढ़ जाती है परेशानी

गुमला शहर के बाजार टाड़ में मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सब्जी और अन्य जरूरी सामान खरीदने पहुंचते हैं. बाजार आने वाले लोगों से लेकर यहां दुकान लगाने वाले किसान और व्यापारी तक सड़क की बदहाली से परेशान हैं. लोगों का कहना है कि बाजार में जरूरी सामान खरीदने के लिए आना मजबूरी है, लेकिन यहां की सड़क और जलजमाव परेशानी बढ़ा देते हैं. हर दिन लोग नगर परिषद की व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें- ग्राम विकास योजना को लेकर बैठक में महिलाओं ने उठायी शौचालय की समस्या, निर्माण को बताया पहली प्राथमिकता

पीसीसी सड़क पर बार-बार डाली जा रही मिट्टी

बाजार टाड़ के बीच से गुजरने वाली सड़क पीसीसी बनी हुई है. इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से हर महीने या दो महीने में ट्रैक्टर से सड़क पर मिट्टी और बेकार कचरा गिराये जाने की बात सामने आ रही है. इससे पीसीसी सड़क धीरे-धीरे मिट्टी से ढक गयी है और अब कच्ची सड़क जैसी नजर आती है. स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है, तो उस पर बार-बार मिट्टी और कचरा डालने की जरूरत क्यों पड़ रही है.

समाजसेवी मनीष गुप्ता का कहना है कि अगर नगर परिषद सड़क पर जमा पूरी मिट्टी हटवा दे, तो नीचे की पीसीसी सड़क फिर से उपयोगी हो सकती है. इससे लोगों को कीचड़ और जलजमाव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी. उनका आरोप है कि सड़क से मिट्टी हटाने के बजाय लगातार उस पर मिट्टी और कचरा डाला जा रहा है.

जनता परेशान, हाकिम और नेताजी खामोश

बाजार टाड़ की बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का सवाल है कि जब हर साल बाजार टाड़ से नगर परिषद को लाखों रुपये का राजस्व मिलता है, तो यहां की बुनियादी व्यवस्था क्यों नहीं सुधर रही है. सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के बीच लोगों का आवागमन जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर कब गंभीर होंगे, यह बड़ा सवाल है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि नगर परिषद बाजार टाड़ की सड़क की स्थिति सुधारने के लिए कब ठोस कदम उठाता है.

ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिला इलाज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola