ग्राम विकास योजना को लेकर बैठक में महिलाओं ने उठायी शौचालय की समस्या, निर्माण को बताया पहली प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

ग्रामसभा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिसई के भदौली पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण को विकास योजना में पहली प्राथमिकता दी है. जानें बैठक की अन्य प्रमुख योजनाएं.

विज्ञापन

गुमलाः सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत सकरौली गांव के सामुदायिक भवन में सोमवार को वर्ष 2026-27 की ग्राम विकास योजना के चयन को लेकर ग्रामसभा हुई. अध्यक्षता ग्रामप्रधान सुमन पहान ने की. ग्रामसभा में महिलाओं ने वार्ड नंबर 11 में किसी भी घर में शौचालय नहीं होने की समस्या प्रमुखता से उठायी. उन्होंने बताया कि बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है. इससे उन्हें काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पत्नी की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना

शौचालय निर्माण को बताया पहली प्राथमिकता

महिलाओं ने कहा कि सड़क और नाली निर्माण से पहले शौचालय निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. ग्रामीणों की सहमति के बाद ग्रामसभा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव पारित किये गये. इनमें प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण, सार्वजनिक सुलभ शौचालय, पीसीसी पथ, पक्की नाली, चबूतरा निर्माण, सामुदायिक भवन की मरम्मत, पुस्तकालय भवन निर्माण तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बिजली और पेयजल की व्यवस्था शामिल है.

बैठक में वार्ड सदस्य कृष्णा कुमार साहू, बिरिया उरांव, नारायण साहू, दीपक साहू, बजरंग साहू, बंधना साहू, सुनील उरांव, संदीप गोप, जलेश गोप, संदीप उरांव, बंधनु उरांव, परमेश्वर साहू, महेश साहू, अमर साहू, बलवीर साहू, संतोष साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, गणेश साहू और प्रभु साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola