चरहू नदी में डूबने से 12 वर्षीय अभिषेक कुजूर की मौत, मेरले गांव में पसरा मातम
लोहरदगा के किस्को प्रखंड में चरहू नदी में नहाने गए 12 वर्षीय अभिषेक कुजूर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
किस्को, लोहरदगा : किस्को प्रखंड के बगड़ू थाना क्षेत्र के मेरले गांव में चरहू नदी में डूबने से 12 वर्षीय अभिषेक कुजूर की मौत हो गयी. वह मेरले गांव निवासी इंजुस कुजूर का पुत्र था.
मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने साथियों के साथ चरहू नदी में नहाने गया था. बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव तेज था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया. साथ में गये बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अभिषेक को पानी से बाहर निकाला.
परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लोहरदगा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही मेरले गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए