कचरा प्रबंधन को लेकर सफाई कर्मियों के साथ बैठक, समाधान पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन को लेकर सफाई कर्मियों के साथ बैठक, समाधान पर हुआ मंथन

कचरा प्रबंधन को लेकर सफाई कर्मियों के साथ बैठक, समाधान पर हुआ मंथन

विज्ञापन

लोहरदगा. नगर परिषद क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अध्यक्ष अनिल उरांव ने सफाई कर्मियों के साथ विशेष बैठक की. बैठक में कचरा प्रबंधन की वर्तमान स्थिति और सफाई कार्य में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की. सफाई कर्मियों ने कचरा उठाव के दौरान संसाधनों की कमी और नियमित सफाई में होने वाली परेशानियों से अध्यक्ष को अवगत कराया. अध्यक्ष अनिल उरांव ने कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उसके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सफाई कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना होगा. अध्यक्ष ने कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही. बैठक के बाद पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सफाई अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया. मौके पर काफी संख्या में सफाई कर्मी व स्थानीय लोग मौजूद थे. छठ पूजा को लेकर ठकुराइन तालाब में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

लोहरदगा. लोहरदगा में आगामी छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है़ं इसी क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष ने ठकुराइन तालाब पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तालाब परिसर, घाटों और आसपास की साफ-सफाई का जायजा लिया. मौके पर सफाई कर्मी कचरा हटाते और तालाब क्षेत्र को स्वच्छ बनाते देखे गये. अध्यक्ष ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय पर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था का महापर्व है, इसलिए तालाब परिसर में विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा का ध्यान रखा जाये. साथ ही नगर परिषद की टीम को नियमित रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान स्थानीय लोग और नगर परिषद के अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola