आरेया में रामनवमी मेला को लेकर बैठक, सितोष साहू बने अध्यक्ष
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

आरेया में रामनवमी मेला को लेकर बैठक, सितोष साहू बने अध्यक्ष
विज्ञापन
किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र के आरेया गांव में रामनवमी मेला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रामनवमी पूजा समिति की बैठक जगन्नाथ राम की अध्यक्षता में हुई. इसमें महूगांव, आरेया, आरेया टंगरा टोली, चरहू, तोड़ार, मुर्की, मुर्की कुंबा टोली, मैना टोली, गोबरसेला गांव के ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से सितोष कुमार साहू को मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया. इस दौरान मेले के सफल संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. समिति ने निर्णय लिया कि मेले के दौरान सभी अखाड़े अनुशासन का पालन करेंगे. विशेष रूप से नशापान से दूर रहने का आग्रह सभी अखाड़ों से किया गया. मौके पर अनिल ठाकुर, दीपक कुमार साहू, संदीप प्रजापति, राधेश्याम साहू, राजेश प्रजापति, महेश साहू, नागेंद्र महतो, सोनू प्रजापति, प्रभु कुमार, राजकिशोर साहू, विनोद प्रसाद साहू, प्रमिला देवी, सौरभ कुमार वर्मा, आनंद कुमार सिंह, राजकुमार लोहरा, गोविंद महतो, मनबोध लोहरा व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










