ePaper

हथियार के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

Updated at : 14 Nov 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

गुमला जिले के घाघरा से हथियार पहुंचाने पहुंचे दो नाबालिग को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कुड़ू . गुमला जिले के घाघरा से हथियार पहुंचाने पहुंचे दो नाबालिग को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक लूना जब्त किया गया है. पुलिस हिरासत में लिये गये दोनों नाबालिग से पूछताछ करते हुए हथियार सप्लाई गिरोह की सुराग तलाशने में जुटी हुई है. गुरुवार सुबह थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो को सुचना मिली कि दो नाबालिग एक लूना से गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र से हथियार लेकर कुड़ू पहुंचने वाले हैं तथा हथियार को सप्लाई करना है. थाना प्रभारी ने हथियार सप्लाई गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. सुबह लगभग सात बजे एक लूना से दो नाबालिग इंदिरा गांधी चौक से रूद चौक की तरफ तेजी से गुजरे. पुलिस ने पीछा किया, पुलिस को देख नाबालिग रूद चौक से माराडीह जाने वाले सड़क पर प्रवेश कर गए. पुलिस ने लूना का ओवरटेक किया तो दोनों नाबालिग लूना को छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने दौड़कर कर दोनों को पकड़ा तथा जांच के क्रम में एक नाबालिग के पास एक देशी कट्टा बरामद किया. पूछताछ के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि देशी कट्टा को चंदवा थाना क्षेत्र के एक हथियार सप्लायर को देना था लेकिन पुलिस को देख नाबालिग रास्ता भटक गए तथा पुलिस की गिरफ्त में फंस गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है और हथियार किसे देने के लिए दोनों नाबालिग घाघरा से कुड़ू पहुंचे थें तथा पूर्व में दोनों नाबालिग इस धंधे से जुड़े हुए तो नहीं है. हथियार के साथ दोनों नाबालिग को पकड़ने में कुड़ू थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, लवकुश सिंह, प्रेम प्रकाश तथा पुलिस जवानों का मुख्य योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola