लोहरदगा के चार अपराधी होंगे तड़ीपार, जानें क्या है इसकी वजह

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Apr 2024 5:33 PM

विज्ञापन

फाइल फोटो

तड़ीपार की अवधि में ये सभी शातिर अपराधी जिले में दिखाई देंगे तो पुलिस कड़ी करवाई करेगी. आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ये कार्रवाई हुई है.

विज्ञापन

गोपी कृष्ण, लोहरदगा : लोहरदगा जिला प्रशासन ने भंडरा प्रखंड के चार अपराधियों के खिलाफ तड़ीपार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इनके खिलाफ डीसी सह जिला दंडाधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया. नोटिस का जवाब मिलने के बाद जिला दंडाधिकारी की ओर से तीन माह के लिए अपराधियों को तड़ीपार करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है. एसएसपी हारीश बीन जमां ने इन अपराधियों को तड़ीपार करने की अनुशंसा डीसी से की थी.

कौन कौन अपराधी होंगे तड़ीपार

पुलिस ने बताया कि भंडरा थाना क्षेत्र के रिजवान अंसारी (पिता रमजान अंसारी ग्राम बलसोता), अरमान अंसारी (पिता ईशाक अंसारी ग्राम सोरंदा), मेहंदी अंसारी (पिता-अमीरुद्दीन अंसारी, ग्राम कसपुर) एवं अंबेरा गांव निवासी कुलदीप लोहरा (पिता शीतल लोहरा) को तड़ीपार करने का नोटिस भंडरा पुलिस द्वारा दिया जा चुका है.

तड़ीपार की अवधि में दिखाई पड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई

तड़ीपार की अवधि में ये सभी शातिर अपराधी जिले में दिखाई देंगे तो पुलिस कड़ी करवाई करेगी. लोहरदगा जिले के भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रखंड के चार शातिर अपराधियों को जिला तड़ीपार किया गया है. बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर नकेल कसने दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया लोहरदगा में किया गया रन फॉर वोटिंग का आयोजन, जानें क्या है इसका मकसद

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola