लोहरदगा के इस प्रखंड की स्थिति बदहाल, 12 किमी सफर तय करने में लगता है एक घंटे से अधिक का समय

सेन्हा थाना क्षेत्र के अर्रू साके सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी है. इस सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास कार्य प्रमंडल द्वारा 30-35 वर्ष पूर्व कराया गया था. इस सड़क की लंबाई 12 किमी है. निर्माण होने के बाद सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी है. सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. बरसाती पानी के बहने के कारण सड़क एवं सड़क के किनारे का मट्टी बह गया है जिससे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं.
jharkhand news, lohardaga news लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के अर्रू साके सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी है. इस सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास कार्य प्रमंडल द्वारा 30-35 वर्ष पूर्व कराया गया था. इस सड़क की लंबाई 12 किमी है. निर्माण होने के बाद सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी है. सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. बरसाती पानी के बहने के कारण सड़क एवं सड़क के किनारे का मट्टी बह गया है जिससे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं.
ज्ञात हो कि यह सड़क धरधरिया फॉल तक पहुंचती है. यह सड़क कई गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है. गांव तक पहुंच पथ होने के कारण यहां छोटी बड़ी गाडियां चलती हैं. ग्रामीण बताते हैं कि सिर्फ रोजाना 30-35 ऑटो विभिन्न गांवों से इस सड़क पर चलती है. सड़क खराब होने के कारण दुर्घटना की आशंका तो रहती ही है. बराबर छोटी मोटी दुर्घटनाएं भी होती रहती है.
ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस क्षेत्र में कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ जाये, तो उसे सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना जोखिम भरा काम हो जाता है. सड़क खराब होने के कारण साके से सेन्हा पहुंचने में लगभग एक घंटा का समय लग जाता है. जबकि सड़क ठीक होने पर यह सड़क मात्र सेन्हा पहुंचने के लिए 15-20 मिनट का है.
किसी कार्यक्रम या निरीक्षण में सरकारी अधिकारी भी इसी सड़क से होकर गांवों तक पहुंचते हैं. बावजूद इसकी मरम्मत को लेकर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. गांव के संजय भगत, पिंकी देवी, सुनिल यादव, अर्जुन भगत, महादेव महतो, सरिता देवी ने बताया कि सड़क मरम्मत को लेकर स्थानीय सांसद, विधायक से भी बात लोगों ने की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




